2 महीने के बच्चे का आकार कितना बड़ा होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 25th Oct 2022 : 14:14

दूसरे महीने में आपके बच्‍चे ने कितना विकास हुआ है इसकी जानकारी आपको आपका डॉक्‍टर अल्‍ट्रासाउंड के समय पर देता रहेगा। हम आपको एक सामान्‍य जानकारी दे रहे हैं कि आमतौर पर दो महीने के भ्रूण का विकास कितना होता है।
दो महीने के आखिर में आपके बच्‍चे का साइज एक जामुन के बराबर हो जाता है। उसका वजन लगभग 1.13 ग्राम के आसपास होगा। देखने में वह थोड़ा अजीब सा होगा, मतलब अगर आप उसे अभी देख पाएं तो यह नहीं कह पाएंगे कि वह बड़ा होकर इंसानों जैसे नाक-नक्‍श वाला होगा।
उसकी आकृति एक मुड़ी हुई ट्यूब जैसी है जिसके एक सिरे पर सिर है और दूसरे सिरे पर उसका निचला हिस्‍सा। इन दोनों सिरों के बीच उसकी स्‍पाइनल कॉर्ड है, जिसके बनने की अभी शुरुआत हुई है। इसी तरह अभी उसके गर्भनाल या प्‍लेसेंटा का भी विकास होना है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info